SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर हादसा : ईवी चार्जिंग से उठी चिंगारी बनी आग, घर में रखे सिलिंडरों में हुए धमाके, ऐसे जिंदा जल गए 8 लोग

इंदौर हादसा : ईवी चार्जिंग से उठी चिंगारी बनी आग, घर में रखे सिलिंडरों में हुए धमाके, ऐसे जिंदा जल गए 8 लोग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-     इंदौर। इंदौर के प्रीति नगर में ईवी चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किंग ने देखते-देखते बड़ी आग का रूप ले लिया और पूरे घर में फैलकर अंदर रखे सिलिंडरों को भी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलिंडर फटने लगे और आग और बढ़ती चली गई। इस बीच घर के अंदर मौजूद लोग जब तक जान बचाने के लिए कोई कोशिश करते तब तक लपटों के बीच घिर चुके थे। आग इतनी तेजी से फैली की 8 लोग उसमें जिंदा ही जल गए और तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

इंदौर में हुए इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह बात सामने आई है कि रात में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी, इसी दौरान अल सुबह 4 बजे के करीब इसमें चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किंग हो गया। आग फैली और उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। घर के अंदर एक साथ रखे एलपीजी सिलिंडरों ने इसे और बढ़ा दिया। सिलिंडरों में धमाके के साथ आग और फैलती गई।

naidunia_image

पड़ोसी बचाने दौड़े पर धमाके की आवाज सुनकर डरे

मनोज पुगलिया के घर में आग देख आसपास के लोग उसे बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए दौड़े। कुछ लोग बाल्टियों में पानी लेकर पहुंचे और आग पर डालने लगे। इसी दौरान घर के अंदर गैस सिलिंडरों में हुए धमाके से डरकर वे पीछे हट गए। कुछ लोग मनोज और पुगलिया और उनके परिवार वालों को आवाज लगाते रहे, लेकिन अंदर लगी आग ने तब तक आठ लोगों की जान ले ली थी।

मेहमान आए थे घर पर

मनोज पुगलिया के घर कुछ मेहमान भी आए हुए थे। वे यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने इंदौर पहुंचे थे और इनके घर में रुके थे। वे भी आग की चपेट में आ गए। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घायलों सहित 7 शवों को बाहर निकाल लिया था। इस दौरान एक बच्चे के भी होने की जानकारी सामने आई। ढूंढने पर उसका शव बरामद हुआ, जो इतना बुरी तरह जल चुका था कि पोटली में बांधकर बाहर लाया गया।

सहमे हुए हैं पड़ोसी

पड़ोसी मनोज पुगलिया के घर में लगी आग और 8 लोगों की मौत के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। पूरी कॉलोनी में शोक छा गया है कि कैसे देखते ही देखते एक पूरा परिवार खत्म हो गया। आग इतनी फैल चुकी थी कि वे परिवार को बचाने की कोई कोशिश नहीं कर पाए।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us