श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोलः जिले न के ब्यौहारी क्षेत्र के आखेटपुर गांव में ८ एक किसान की खलिहान में अचानक न आग लगने से पूरी गेहूं की फसल ए जलकर खाक हो गई। घटना से किसान ना को बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के न्त अनुसार आखेटपुर निवासी किसान कर लोले पटेल की खलिहान में रखी फसल । में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही ड, देखते आग ने विकराल रूप ले लिया त और खलिहान में रखी करीब तीन गाड़ी के फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना र मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। पटवारी और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि किसान को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मुआवजा दिलाने के लिए पंचनामा तैयार कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल है, वहीं पीड़ित किसान ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा मांगा है।







