श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोलः जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, राजेंद्र सिंह कालोनी निवासी संजय कोरी ने अपनी मां कुसुम कोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। मंगलवार देर रात जब मां घर में सो रही थी, तभी बेटे ने मौका पाकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह बात भी सामने आई है कि आरोपित संजय कोरी का पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था। इसको लेकर उसकी मां कुसुम कोरी लगातार विरोध करती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर डाली। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अमलाई पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे संजय कोरी को गिरफ्तार कर लिया। अमलाई थांना. प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडेय ने बताया कि बेटे ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या की है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रथमदृष्ट्या अवैध संबंधों के चलते हत्या किए जाने का अनुमान है।
पुलिस गांव वालों के बयान दर्ज कर इस घटना से संबंधित सभी तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। मृतका का शव पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के समय का पता चल सके।







