SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आज

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-     शहडोलः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल केएन सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन आज 14 मार्च को जिला न्यायालय शहडोल एवं सिविल न्यायालय ब्यौहारी, बुढ़ार तथा जयसिंहनगर में किया जा रहा है।

इस नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, सिविल प्रकरणों, चेक बाउन्स के प्रकरणों, पारिवारिक एवं वैवाहिक प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों आदि का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते ने बताया कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण होने पर संपूर्ण कोर्ट फीस की वापसी हो जाती है तथा विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। नगरपालिका के प्री. लिटिगेशन प्रकरणों एवं विद्युत प्रकरणो में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us