श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन दिया। शुक्रवार को यहां एक दिवसीय दौरे पर उपमुख्यमंत्री आए हुए थे। जिला संयोजक अमन त्रिपाठी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद मुख्यालय में कोई भी को-एड (सह-शिक्षा) शासकीय महाविद्यालय स्थापित नहीं हुआ है, जबकि इसकी पूर्व में घोषणा की जा चुकी है। घोषणा को शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान अतिरिक्त संचालक का कार्यालय रीवा में संचालित हो रहा है, जिसे शीघ्र ही शहडोल में प्रारंभ किया जाए, ताकि संभाग के लोगों को अनावश्यक रीवा के चक्कर न लगाना पड़े। आइटी महाविद्यालय शहडोल को प्रारंभ हुए लगभग 10 वर्ष हो चुके हैं, परंतु वर्तमान में यहां केवल दो ही शाखाएं (माइनिंग एवं मकै निकल इंजीनियरिंग) ही संचालित हो रही हैं।
इस क्षेत्र में आईटी महाविद्यालय में अन्य इंजीनियरिंग शाखाएं भी प्रारंभ किया जाना आवश्यक है। नई शिक्षा नीति 2020 के अतंर्गत आनर्स एवं आनर्स विद रिसर्च के लिए जिले में रिसर्च लैब का अभाव है। पंडित शंभनाथ शक्ला विश्वविद्यालय एवं पीएम कालेज आफ एक्सीलेंस बुढार में रिसर्च लैब की स्थापना की जाए। प्रतिनियक्तियों में पूर्व में किए घोटालों की जांच की जाय। शहडोल संभाग में व्यापम की आनलाइन परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए अन्य जिलों या स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके और भी कई मांगों की ध्यान दिलाया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द इन सभी विषय पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देते समय विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडे, अमन तिवारी, भूमिका द्विवेदी, आकाश मिश्रा, ओम सोनी, आकाश साहू आदि मौजूद रहे।







