श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने गुरुवार को गोहपारू जनपद पंचायत क्षेत्र के करूआ गांव में सरकारी योजनाओं की स्थिति को देखा साथ ही स्कूल पंचायत भवन और आंगनबाडी का भी निरीक्षण किया। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत करुआ, असवारी एवं हर्रहाटोला जाकर अलग अलग स्थानों का निरीक्षण किया। करूआ गांव में आयोजित शिविर में कमिश्नर ने लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं। ग्राम पंचायत असवारी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को वितरित किए जा रहे मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा बच्चों से भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन का वितरण सुनिश्चित किया जाए। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत हर्रहाटोला में खेत. तालाब, जल निगम से संबंधित कार्यों तथा वहां स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर दल कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता के साथ प्रगति सुनिश्चित करने बैठ के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति, एसडीएम काजोल सिंह तथा जनपद सीई सुधीर कुमार दिनकर सहित अन्य मौजूद रहे।







