श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः रोटरी क्लब द्वारा आज 13 मार्च से आयोजित हो रहे तीन दिवसीय निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में भोपाल की कम्युनिटी एक्शन थ्रू मोटीवेशन प्रोग्राम (कैम्प) भी सहभागी बनेगी। कैम्प संस्था की प्रमुख प्रियंका द्विवेदी ने बताया कि उनकी संस्था कम्युनिटी एक्शन मोटीवेशन प्रोग्राम स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की एक अग्रणी संस्था है जो विगत दो दशकों से देश में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का संचालन कर रही है।
वर्तमान में संस्था देश के 10 राज्यों में कार्यरत है और आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निंरतर प्रयासरत है। उल्लेख है कि आईटीआई परिसर शहडोल में 13,14 व 15 मार्च को आयोजित हो रहे रोटरी राहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हृदय, किडनी, कैंसर, त्वजा जैसी बीमारियों का न केवल उपचार होगा, बल्कि आवश्यकता के अनुसार छोटी-बड़ी सर्जरी भी की जाएगी। राज्यसभा सदस्य विवेककृष्ण तन्खा के प्रयासों से रोटरी क्लब द्वारा ये आयोजन हो रहा है।







