SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी, मनाई खुशी

टीम इंडिया की जीत पर आतिशबाजी, मनाई खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-     शहडोलः टी-20 – विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद जिले में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते ही. बना। जैसे ही भारत ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया, वैसे ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जश्न का माहौल बन गया। देर रात तक लोग चौक-चौराहों पर इकट्ठा होकर आतिशबाजी करते और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। शहर के गांधी चौक में सबसे बड़ा जश्न देखने को मिला। यहां सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए और भारत की जीत का जोरदार स्वागत किया। युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर नारे लगाए और देशभक्ति गीतों पर जमकर डांस किया। पूरे इलाके में पटाखों की गंज और भारत माता की जय तथा इंडिया-इंडिया के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर जीत की बधाई दी। कई जगह युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली और तिरंगा लहराते हुए शहर में जश्न मनाया। दुकानदारों और आम नागरिकों ने भी इस खुशी में भाग लेते हुए पटाखे फोड़े और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। स्थानीय युवाओं का कहना था कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है।

टीम इंडिया ने जिस शानदार प्रदर्शन के साथ फाइनल मुकाबला जीता है, उसने हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। देर राते तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर जश्न का माहौल बना रहा और लोग भारत की इस ऐतिहासिक जीत का आनंद लेते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मौके पर तैनात दिखी।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us