श्रेया न्यूज़ नीलू राठौर shahdol : कटनी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा न्यू कटनी जंक्शन (एनकेजे) और मुख्य रेलवे स्टेशन के बीच बाबाघाट के पास हुआ। इस घटना से रेल यातायात प्रभावित हो गई और इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गईं।
सूचना पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मालागड़ी के डिब्बों वापस पटरी पर लाने का काम शुरू किया। ट्रेन शहडोल से कोयला लेकर कटनी की ओर आ रही थी। जबलपुर से रेलवे टीम को बुलवाया गया है। इसके साथ ही पटरियों पर फैला कोयला हटाया जा रहा है। हादसे में पटरी के टूटने की भी सूचना है।







