श्रेया न्यूज़ नीलू राठौर shahdol : Samiksha Dwivedi UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने 56वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। वर्षों की मेहनत के बाद मिली इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होते ही जिले में खुशी का माहौल है। रीवा की बेटी समीक्षा द्विवेदी ने परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
समीक्षा के पिता श्रीनिवास द्विवेदी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भोपाल में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। उनका पैतृक गांव मऊगंज जिले का डगदुआ है। समीक्षा का विवाह हो चुका है और उनके पति बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। समीक्षा द्विवेदी की यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है जो लगातार मेहनत और संघर्ष के दम पर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।







