SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मेडिकल कालेज के फिजियोथेरेपी विभाग की मशीनें खराब, मरीज हो रहे परेशान

मेडिकल कालेज के फिजियोथेरेपी विभाग की मशीनें खराब, मरीज हो रहे परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    शहडोलः संभागीय मुख्याल के विरसामुंडा शासकीय मेडिकल कालेज का फिजियोथेरेपी विभाग की व्यवस्था ठप हो गई है। यहां की 22 मशीनों में से 20 खराब और बंद है। दो मशीनों के भरोसे मरीज और फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी है। विभाग प्रमुख द्वारा अनेक बार पत्र लिखकर डीन को अवगत कराया गया है, लेकिन छह -महीने में कोई सुधार नहीं हो रहा है। – इतना ही नही जहां मशीने रखी है वहां अस्पताल के बाथरूम का पानी भी सीपेज हो रहा है, जिससे परेशानी हो रही है। 55 विद्यार्थी यहां कोर्स कर हरे है। जिन्हे सिर्फ किताबी पढ़ाई ही मिल रही है।

इसके अलावा यहां से रोजाना 50 मरीज वापस हो रहे हैं। सर्जिकल से संबंधित मरीजों के लिए फिजियोथेरेपी की व्यवस्था शुरु की गई है और डाक्टर पर्ची में रोज फिजियोथेरेपी के लिए लिखते है, मरीजों को वापस आना पड़ रहा है। इसके बाद निजी सेंटरों में जाकर कराना पड़ रहा है। इस अनदेखी से गांव से आए मरीजों को अधिक परेशान होना पड़ रहा है। मेडिकल कालेज के डीन जी. रामटेके ने कहा कि व्यवस्था को जल्दी ठीक कराया जाएगा। सभी मशीनें बंद नहीं है। पानी सीपेज होने की जानकारी मिली है, उसे भी ठीक कराया जाएगा। सुविधाओं को ठीक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us