SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पेपर बिगड़ने के कारण छात्र ने लगाई फांसी

पेपर बिगड़ने के कारण छात्र ने लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  शहडोलः जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलुहा चौकीटोला निवासी 25 वर्षीय छात्र मनोज चौधरी पेपर बिगड़ जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मनोज चौधरी पिता नत्थूलाल चौधरी आइटीआइ का छात्र था। उसका एक विषय में बैक लगा हुआ था, जिसका पेपर उसने बुधवार को शहडोल में दिया। शाम को घर लौटने पर उसने अपने बड़े भाई अनिल चौधरी को बताया कि उसका पेपर ठीक नहीं गया और वह इसे लेकर काफी परेशान है। उसके भाई ने उसे समझाया और कहा कि दोबारा परीक्षा दे देना, लेकिन मनोज गुमसुम रहा। बताया जा रहा है कि उसने बुधवार रात खानां भी नहीं खाया और चुपचाप अपने कमरे में सो गया।

गुरुवार की सुबह वह रोज की तरह उठकर मवेशियों को बांधने के खलिहान की ओर गया। जब उसका बड़ा भाई बाड़ी की तरफ पहुंचा तो देखा कि मनोज आम के पेड़ पर नायलान की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसने शोर मचाया तो परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पेपर बिगड़ जाने से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us