श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः जिले में शासकीय हास्टलों में हो रही अनियमिताओं एवं पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में दीक्षा-समारोह के दौरान छात्रों को सड़ा हुआ दुर्गंध युक्त भोजन देने के विरोध में एनएसयूआइ ने गुरुवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि छात्र सुमित चौधरी के मृत्यु की घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच तत्काल किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा विशेष जांच दल (एसआइटी) के माध्यम से कराई जाए, ताकि जांच पर किसी भी प्रकार का दबाव या प्रभाव न पड़े और घटना के वास्तविक कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सके। जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों चाहे वे किसी भी पद या प्रभाव में हों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि दीक्षा समारोह जैसे गरिमामय अवसर पर छात्रों की जान, सम्मान और स्वास्थ्य से किए गए खिलवाड़ के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया जाए। अतिथियों के लिए भव्य व्यवस्था और छात्रों को घटिया, बासी एवं दुर्गंधयुक्त भोजन परोसना असंवेदनशीलता का प्रमाण है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कुलपति तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें तथा दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देते समय युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी सहित आशीष द्विवेदी, सिमरन कौर, शुभम सोधिया, अमन तिवारी, महेंद्र यादव, सुमित सेंगर, साहिल कुशवाहा, शिवांशु साहू, आशु सिंह, शिवम तिवारी, हर्षित सिंह बघेल, आयुष सिंह, शुभम सेन, अर्पित सेन, अजय बैगा, सहेंद्र बैगा, हर्षित श्रीवास्तव, ओम साहू, मोहित गौतम, आदि मौजूद रहे। लापरवाही और







