SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: रेलवे के खाली क्वार्टर में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Shahdol News: रेलवे के खाली क्वार्टर में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में गुरुवार उस समय सनसनी फैल गई, जब नूरी मस्जिद के पास रेलवे के खाली पड़े क्वार्टर के समीप 85 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतक की पहचान मो. अब्दुल रहमान (85) निवासी टीमगढ़ के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शरीर पर अन्य चोटों के भी निशान दिखने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मो. अब्दुल रहमान पिछले 8 से 10 वर्षों से पुरानी बस्ती इलाके में रह रहे थे। वे मूल रूप से टीमगढ़ के निवासी थे, लेकिन लंबे समय से नूरी मस्जिद के पास रेलवे के पुराने क्वार्टर में रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से ही उनका जीवन यापन चलता था।

गुरुवार सुबह जब कुछ लोग उन्हें नाश्ता देने पहुंचे, तब उन्होंने बुजुर्ग को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि पुरानी बस्ती स्थित नूरी मस्जिद के समीप एक बुजुर्ग का शव मिला है। सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us