SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कटनी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

कटनी में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे ऑटो को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   कटनी। कुठला थाना अंतर्गत कैलवारा कला में सड़क हादसे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनएच 30 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

घायल शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार खिरहनी क्षेत्र से पटेल समाज के लोग कुठला थाना के कैलवारा कला गांव शादी समारोह में रविवार को शामिल होने गए थे। देर शाम सभी ऑटो से घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान एनएच 30 में एक ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी।

घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी

ऑटो सवार विशाल बर्मन, मन्थो बाई, विनोद पटेल, राधा पटेल, रामलखन, दीनदयाल पटेल, सभी निवासी दुर्गा चौक खिरहनी को गंभीर चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us