श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोल जिले के केशवाही चौकी क्षेत्र अंतर्गत चितरौडी नदी के पास आम के पेड़ में फांसी के फंदे से वन विभाग के एक चौकीदार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह, पुत्र दिलेश्वर सिंह 27 वर्ष के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से रूपौला वन चौकी में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वह जैतपुर थाना क्षेत्र के बोकरामार गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसारए वीरेंद्र ‘ने शनिवार शाम घर पर फोन कर परिजनों से बातचीत की थी। बातचीत के बाद उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा, जिससे परिजनों को संदेह हुआ। जब वह रात में वन चौकी भी नहीं | पहुंचा तो परिजन और स्थानीय लोगों ने है।
उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रविवार सुबह रूपौला वन चौकी से लगभग एक किलोमीटर दूर चितरौडी नदी किनारे आम के पेड़ में उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला।शव को पेड़ पर लटका देख लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही केशवाही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी







