SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » मेगा आउटरीच रिटेल क्रेडिट कैंप में 250 लोगों को मिला ऋण

मेगा आउटरीच रिटेल क्रेडिट कैंप में 250 लोगों को मिला ऋण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 21 फरवरी को एक मेगा आउटरीच रिटेल क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 250 लोगों को 30.52 करोड़ के ऋण स्वीकृति एवं वितरित किए गए। लाभार्थी को गृह ऋण, वाहन ऋण एवं व्यक्तिगत ऋण देकर सशक्त बनाया गया। ग्राहकों को आधुनिक डिजिटल बैंकिंग एवं वित्तीय अनुशासन के प्रति प्रशिक्षित किया गया। बैंक का यह प्रयास न केवल बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बना रहा है, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मील का – पत्थर साबित होगा। इस शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी आर के मंगलानी, क्षेत्रीय प्रमुख महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के हाथों ऋण प्रदान किए गए। इस दौरान मुख्य प्रबंधक आरके मिश्रा, प्रेमकान्त चन्दन एवं समस्त शाखा प्रबंधक एवं बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us