श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- धनपुरीः इस वर्ष की प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता में 47 टीम ने भाग लिया, जिसमें कंपनी की 39 टीम और प्राइवेट कंपनियों की आठ टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गेवरा क्षेत्र में 16 व 17 फरवरी को आयोजित की गई। 16 फरवरी को प्रतियोगिता शुरू हुई। इसके पूर्व 15 फरवरी को मैनेजर मीट रही और सोहागपुर टीम के मैनेजर अजय द्विवेदी ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में नियम बताए गए और साथ में लाटरी ड्रा निकाला गया और इसी ड्रा के माध्यम से टीम का सीक्वेंस तय हुआ।
सोहागपुर टीम को ड्रा में सातवां नंबर लगा। प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह था और सोहागपुर की टीम ने अपनी साख के हिसाब सेशानदार प्रदर्शन किया। सोहागपुर टीम को शानदार तरीके से फर्स्ट टीम के मैनेजर अजय द्विवेदी, टीम कोच अमरजीत सिंह का पूरा प्रशिक्षण मिला। यहां की टीम टर्न आउट ड्रिल में एसईसीएल में ओवरआल चैंपियन बनी। वहीं टीम बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल रनर का खिताब जीता। सोहागपुर के महाप्रबंधक बीके जेना ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि टीम के प्रदर्शन से सोहागपुर की साख बढ़ी है। सोहागपुर एरिया की टीम ने गेवरा के वापस लौटकर महाप्रबंधक बीके जेना से भेंट की और उन्हें ट्राफी सौंपीं। महाप्रबंधक जेना ने कहा कि प्राथमिक उपचार की बेसिक जानकारी अत्यंत जरूरी है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए।







