SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » नागपुर ने शहडोल को हराकर जीता पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट

नागपुर ने शहडोल को हराकर जीता पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    उमरियाः अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के 27 वें सोपान के फाइनल खिताबी भिड़ंत गत विजेता शहडोल (मध्यप्रदेश) एवं रणजी खिलाड़ियों से सुसज्जित नागपुर (महाराष्ट्र) के मध्य हुई, जिसमें अपनी शानदार बैटिंग आक्रामक बोलिंग व फील्डिंग से नागपुर ने शहडोल को बड़ी आसानी से एक तरफ़ा अंदाज में 93 रनों से पराजित करके पैराडाइज गोल्ड कप पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयसिंह मरावी विधायक जैतपुर सहित मनीषा सिंह विधायक जयसिंहनगर, शिवनारायण सिंह विधायक बांधवगढ़, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने मध्यांतर के बाद बीच मैदान पर पहुंच कर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

अतिथियों ने कहा जहां एक और देश से आई हुई बड़ी-बड़ी टीमों के खिलाड़ियों की सराहना की वहीं दूसरी तरफ पैराडाइज क्लब के इस भव्य आयोजन की भी उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की। विजेता टीम नागपुर के कप्तान अगम कोहली को नगद एक लाख रुपए एवं शानदार गोल्ड कप प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता शहडोल के कप्तान यतींद्र मोहन को श्रीमती सत्यवती शर्मा (कनाडा) की स्मृति में इंक्यावन हजार रुपये रनर कप प्रदान किया।

नागपुर ने रचा इतिहासः नागपुर के सलामी बल्लेबाजों ने शहडोल के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए 65 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए आक्रामक तेवर दिखा दिए। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने चौकों चौकों के लिए तालियां बजाते हुए ढोल नगाड़ों की थाप के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया नागपुर के ओपनर बेटर शिवम देशमुख ने 43 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। इसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसके अलावा सत्यम भोयर ने 20 गेंद में 36, हेमंत राठौड़ ने 13 गेंद में तीस रन नाबाद बनाए। नागपुर ने 25 ओवर में 7 विकेट पर कुल 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

शहडोल की पारी लड़खड़ाई – विशाल 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे शहडोल के बल्लेबाज पारी के शुरुआत से दबाव में आ गए। शहडोल की ओर से केवल ऑलराउंडर सचिन विश्वकर्मा ने शानदार 32 गेंद में 42 रन जड़े और शहडोल पूरी टीम 21.4 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। नागपुर की ओर से शानदार बोलिंग करते हुए दीपेश पी ने 32 रन देखकर 3 विकेट, सप्तम भोयार ने 16 रन देकर 3, प्रभुकीरत सिंह ने 26 रन देकर दो विकेट लिए। इस तरह से नागपुर ने 93 रनों से मैच जीत लिया। ‘आफ द मैच का पुरस्कार नागपुर के यह रहे हीरो फाइनल मैच के मैन ओपनर बेटर शिवम् देशमुख रणजी खिलाड़ी को 2100 नगद देकर सम्मानित किया।

जबकि बेस्ट फील्डर का अवार्ड यतींद्र मोहन शहडोल को धीरज सोनी ने, बेस्ट बैटर का अवार्ड कुमार आर्य शहडोल को किशोर चौरसिया ने, ने, बेस्ट बॉलर प्रभुकीरत सिंह नागपुर का अवार्ड शंभूलाल खट्टर ने और बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार उपदेश राजपूत नागपुर को हेमंत चांदनी ने 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया। मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार नागपुर के आलराउंडर दीपेश परवानी को 5100 संदीप वाधवा द्वारा प्रदान किया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us