SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » गेहूं की फसल तैयार होते ही खेतों की तरफ बढ़ने लगेंगे जंगली हाथी

गेहूं की फसल तैयार होते ही खेतों की तरफ बढ़ने लगेंगे जंगली हाथी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   खेतों में रतजगा करने के लिए मजबूर किसान, सतर्कता बरतने की सलाह

उमरियाः गेहूं सहित रबी की दूसरी कई फसलें तैयार होने लगी है, इसी के साथ तैयार होती इन फसलों की महक की तरफ़ जंगली हाथी आकर्षित होने लगे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा और पतौर रेंज के कई गांव में जंगली हाथी फसलों को खाने पहुंच रहे हैं। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए किसानों को रतजगा करना पड़ता है। किसान रांत में जाग कर हाथियों की टोह लेते हैं और हाथियों का आक्रमण होते हैं सुरक्षा के लिए प्रयास में जुट जाते हैं।

यहां होती है परेशानीः किसानों ने बताया कि हरदी, चितरांव, झाल, कुदरी, चंसुरा, झलवार, पिटौर, सुखदास, चंदवार, पनपथा, मझौली, बल्हौड़, छपड़ौर, कुठिया, कुशमहा, गांगीताल सहित कई गांव में किसानों की फसलों को हाथी नुकसान पहुंचाते हैं। किसान बताते हैं कि रात में हाथी जंगल से बाहर आते हैं और फसलों को रौंदकर चले जाते हैं। दरअसल नई फसल की , महक किसानों को अपनी तरफ ले आकर्षित करती है जिसका खामियाजा बर किसानों को भोगना पड़ रहा है। विजय को तिवारी ने बताया कि अभी तो शुरूआत. वं है जैसे ही गेहूं पूरी तरह से तैयार हो जाएगा हाथियों का खतरा बढ़ जाएगा।

यह है हाथी प्वाइंटः इसमें सबसे ज्यादा 40 से भी अधिक हाथी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के पौंड़ी रेंज में भी दस जंगली हाथी डटे हुए हैं। उमरिया जिले से लगी अनपूपुर जिले के पुष्पराजगढ़ की सीमा पर भी जंगली हाथी हमेशा सक्रिय रहते हैं जो मौका पाते ही उमरिया जिले के रेग्युलर फारेस्ट के पाली और घुनघुटी रेंज में पहुंच जाते हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ के जंगल और मंडला जिले के जंगल में भी जंगली हाथियों की खासी संख्या है जो इसी रास्ते पर आगे-पीछे होती रहती है।

बनी है बड़ी समस्याः बांधवंगढ़ टाइगर रिजर्व और कान्हा टाइगर रिजर्व के बीच 100 से ज्यादा जंगली हाथी सक्रिय हैं, जिनकी वजह से जंगल से लगे गांवों में हाथी-मानव द्वंद्व का खतरा बना रहता है। हाथियों की समस्या को लेकरं लगातार वन विभाग वर्कशाप करते हैं, लेकिन अभी तक तो कोई नतीजा निकलकर सामने नहीं आया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us