श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- उमरियाः अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट शेरशाह बिलासपुर एवं डीसीए शहडोल के मध्य रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अपने दमदार क्षेत्ररक्षण व सटीक गेंदबाजी के बदौलत शहडोल ने बिलासपुर को 06 रनों से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शहडोल के शुरुआती तीन विकेट 23 रनों में ही टपका दिए लेकिन उसके बाद शहडोल के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार आर्यन 46 बॉल में 74 रन व यतेंद्र मोहन कप्तान ने 46 बॉल में 52 रन के आकर्षक अर्धशतकों की मदद से चौथे विकेट के लिए 124 रनों की शानदार साझेदारी की। इसके बाद जैसे ही साझेदारी टूटी तो बिलासपुर के फिरकी गेंदबाजों ने शहडोल के अंतिम छह बल्लेबाज केवल 26 रनों में गिरकर पूरी टीम को 173 रनों में समेट दिया और बिलासपुर को 174 रनों का टारगेट खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर टीम के बल्लेबाजों में मोहित राव 28 बॉल में 49 रन जयंत 42 बॉल में 41 रन व संगीत ने 30 बालों में 27 रनों का योगदान दिया। काफी उतार चढ़ाव वाले रोमांचक क्षणों में टीम ने बिलासपुर को जिताने का प्रयास किया लेकिन शहडोल के गेंदबाजों ने सटीक गेंदबाजी की और क्षेत्ररक्षकों नें शानदार क्षेत्ररक्षण किया जिसकी बदौलत शहडोल ने यह रोमांचक नजदीकी मुकाबले छह रनों से जीत लिया। कुमार आर्यन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें उमरिया के अनिल लेखवानी जी की ओर से नगद 1100 का पुरस्कार देकर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया एवं सम्मानित किया।







