श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोल के गायक राजा सिंह बॉलीबुड के मशहूर संगीतकार अनु मलिक के साथ एक टेलेंट शो में जज की भूमिका अदा करने जा रहे हैं। इस शो का प्रसारण मार्च अंत में शुरू होगा। अनु मलिक ने मंच पर राजा सिंह की सराहना की और उनके संगीत के प्रति लगाव को सराहा है।
शहडोल: कहते हैं कि संगीत का जादू सिर चढ़कर बोलता है। कुछ ऐसा ही हुआ है शहडोल के गायक राजा सिंह के साथ। राजा जब जबलपुर में इंजीनियर की पढ़ाई कर रहे थे उसी बीच उनको संगीत का शौक चढ़़ा और इन्होंने इसकी तालीम लेना शुरू कर दी और आज बीते आठ सालों की लगन और मेहनत इनको अपने उस मुकाम तक ले पहुंची हैं जहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं होता है।
अब शहडोल के गायक राजा सिंह बॉलीबुड के मशहूर संगीतकार अनु मलिक के साथ एक टेलेंट शो में जज की भूमिका अदा करने जा रहे हैं। यह शो मार्च के अंत तक शुरू होगा।

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य छोटे से जिले शहडोल के रहने वाले राजा सिंह ने अपने संगीत के सफर की शुरुआत इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते करते की थी। इंजीनियरिंग के दूसरे साल से ही उनका रूझान पूरी तरह से संगीत की ओर हो गया। इस रुझान को आगे बढ़ाते हुएए राजा सिंह ने संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त की और फिर अपने सपनों को साकार करने के लिए दिल्ली का रुख किया। दिल्ली में उन्होंने संगीत के क्षेत्र में काफ़ी संघर्ष किया, लेकिन आज उनका यह संघर्ष सफल होता दिख रहा है।
इंडिया टैलेंट फाइट’ शो में बनेंगे जज
हाल ही में, इंडिया टैलेंट फाइट नामक कार्यक्रम में राजा सिंह ने बालीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक के साथ जज के रूप में मंच साझा किया। अनु मलिक, जिनकी धुनों का जादू आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इन के साथ काम करना राजा सिंह के लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। अनु मलिक ने भी मंच पर राजा सिंह की सराहना की और उनके संगीत के प्रति लगाव को सराहा है।
संगीत के सफर में माता-पिता का योगदान
उल्लेखनीय है कि इस सफर में राजा सिंह के पिता सुखचैन सिंह मान और मां रंजीत कौर मान का योगदान भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उनके समर्थन और प्रेरणा से आज राजा सिंह संगीत के आकाश में चमक रहे हैं। शहडोल से दिल्ली तक का संगीत का सफर तय करते हुए आज राजा सिंह अनु मलिक जैसे स्थापित संगीतकार के साथ एक ही मंच से जज की भूमिका में नजर आएंगे तो शहडोल जिले के लोगों के लिए गर्व की बात है।







