SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur: तेज रफ्तार पिकअप ने तीन महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

Anuppur: तेज रफ्तार पिकअप ने तीन महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत रीवा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह दुर्घटना राजेंद्रग्राम वेटरनरी चिकित्सालय तिराहा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं बाजार से खरीदारी कर घर लौटने के लिए मुख्य मार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान अनूपपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 2032 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराई।

हादसे में 35 वर्षीय पप्पी बैगा, पति अच्छे लाल बैगा, निवासी ग्राम करौदापानी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 52 वर्षीय बतसिया बाई, पति हेमराज लोकेश, निवासी ग्राम जरही एवं 24 वर्षीय शिववती, पति वृजमोहन, निवासी ग्राम उमनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुष्पराजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया गया कि रविवार को राजेंद्रग्राम में साप्ताहिक बाजार लगता है, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ रहती है। इसके बावजूद पिकअप चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। साथ ही मुख्य मार्ग पर बसों के खड़े रहने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। घायलों के बयान लिए जा चुके हैं और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us