SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Shahdol News: तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

Shahdol News: तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मानपुर रोड पर स्थित ग्राम कोठिया में शनिवार रात तकरीबन 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शासकीय शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे शिक्षक को कुचल दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

मृतक शिक्षक की पहचान अजय सिंह (52 वर्ष) निवासी रामनगर के रूप में हुई है। वे ब्यौहारी विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय बसही में पदस्थ थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल से छुट्टी के बाद शिक्षक अजय सिंह किसी निजी कार्य से ग्राम कोठिया गए हुए थे। इसी दौरान मानपुर मार्ग पर सड़क पार करते समय मानपुर की ओर से ब्यौहारी की तरफ जा रहे रेत से लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़े ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। ट्रक में रेत लोड बताई जा रही है।रेत वैध है या अवैध जिसकी जांच की जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ट्रक को जप्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इधर शिक्षक की मौत की खबर से शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us