SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Sant Kabir Nagar News: हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

Sant Kabir Nagar News: हादसे में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने का किया घेराव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    धनघटा। क्षेत्र के धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पकड़ने के लिए पीड़ित परिवार और गांव के लोग बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और घेराव किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को घर भेजा।

क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव के कुर्मियान टोला निवासी 35 वर्षीय श्रीपाल चौधरी पुत्र बड़कू चौधरी अपनी ससुराल गागरगड से घर लौट रहे थे। धनघटा के मर्चाहिया बाजार के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहा वाहन उनको अपने चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली भिजवाई। वहां डॉक्टर ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के सैकड़ो लोग पीड़ित परिजनों के साथ थाने पर पहुंच गए। गांव वालों का कहना था कि जिस वाहन से हादसा हुआ है, वह वाहन सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। उसे तत्काल बरामद किया जाए। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन को बरामद कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us