श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोलः कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 38 शहडोल निवासी सीमा खटीक ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम महुआटोला निवासी दीनबंधु बैगा ने जनमन योजना के तहत बैगा परिवारों को विद्युत सेवा उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया।
शहडोल निवासी शिवांगी श्रीवास्तव ने जमीन का सीमाकंन कराने के लिए आवेदन दिया और बताया कि राजस्व विभाग उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। उमरिया जिले के मानपुर निवासी नीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने 27 माह का वेतन भुगतान कराने के लिए आवेदन दिया। बताया है कि वेतन नहीं मिलने से वह परेसान हैं। अनूपपुर जिले के ग्राम गिजरी निवासी रामदास सिंह ने ग्राम गिजरी में मुख्य सड़क मार्ग निर्माण के लिए आवेदन दिया। बताया कि उसके गांव का मुख्यमार्ग जर्जर है। लगातार मांग करने के बाद सुधान नहीं कराया जा रहा है। ग्राम श्यामदुबारी निवासी मनमोहन सिंह धुर्वे ने अचल संपत्ति का बंटवारा कराने के लिए आवेदन जनसुनवाई में दिया। कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।







