SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » किसान दंपती को घर में बंधक बनाकर की लूट:शहडोल में पांच हथियारबंद बदमाश दो किलो चादीं, तीन तोला सोना, 4 लाख रुपए लूटकर फरार

किसान दंपती को घर में बंधक बनाकर की लूट:शहडोल में पांच हथियारबंद बदमाश दो किलो चादीं, तीन तोला सोना, 4 लाख रुपए लूटकर फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के धनगवां गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किसान ओमप्रकाश केवट और उनकी पत्नी के घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

बंधक बनाकर घर से लूटी दो किलो चादीं, तीन तोला सोना

जानकारी के अनुसार, रात के समय पांच से अधिक हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने अलमारी और कमरों की तलाशी ली। ओमप्रकाश की पत्नी के जागते ही बदमाशों ने दोनों को धमकाया और शोर मचाने से रोकने के लिए हाथ बांधकर मुंह पर टेप लगा दिया।

बदमाशों ने घर की तलाशी के बाद लगभग दो किलो चांदी, तीन तोला सोने के जेवर और करीब चार लाख रुपए नकद लूट लिए। नकदी हाल ही में धान बिक्री के बाद घर में रखी गई थी।

दंपती ने दी पुलिस को सूचना

काफी देर बाद दंपती ने किसी तरह खुद को छुड़ाया औ बुढार थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित रास्तों तथा संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us