श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- जिले में पिछले दो दिनों पूर्व हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम होकर 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई है। कोहरे के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है और कई स्थानों पर सड़कें सुनसान नजर आईं।
कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात दोनों पर देखने को मिला। कई स्थानों पर बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों की रफ्तार धीमी रही। खेतों और खुले इलाकों में कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई, जिससे दृश्य अत्यंत धुंधला हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। घने कोहरे और ठंड के इस दौर ने शहडोल जिले में आम जनजीवन को खासा प्रभावित किया है।







