श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राम जी श्रीवास्तव ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए चार थाना प्रभारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। काफी लंबे समय बाद किए गए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार सोहागपुर थाने को कमान अरुण पांडे को सौंपी गई है, वहीं सोहागपुर थाना प्रभारी रहे भूपेंद्र मणि पांडे को अमलाई थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ किया गया है। अब तक अमलाई थाने की कमान संभाल रहे जयप्रकाश शर्मा को जैतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक को ब्यौहारी थाने की कमान सौंपी गई है।
एसपी रामजी श्रीवास्तव के इस निर्णय को जिले में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए थाना प्रभारियों की तैनाती से अपराध नियंत्रण, और कानून-व्यवस्था की स्थिति में और अधिक सुधार आएगा। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण से नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।
पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद सभी नए थाना प्रभारियों ने शीघ्र ही अपने-अपने प्रभार संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि इस बदलाव से पुलिस और जनता के बीच समन्वय मजबूत होगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की







