श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
धनपुरीः गणतंत्र दिवस पर सोहागपुर क्षेत्र में रीजनल वर्कशाप वर्कशाप द्वारा बनाए गए 77 फीट लंबे खंभे पर 77 वें गणतंत्र पर महाप्रबंधक बीके जेना के मुख्य आतिथ्य में तिरंगा फहराया गया। इससे पूर्व महाप्रबंधक ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबा – साहब अंबेडकर के तैलचित्र पर श्रद्धा – सुमन अर्पित किया। ध्वजवंदन के उपरांत जीएम ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुअन का संदेश वाचन वर्कशाप के प्रभारी डाक्टर सिद्दीकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक बीके जेना का स्वागत स्टाफ आफिसर विद्युत एवं यांत्रिक पार्थसेन गुप्ता ने किया। महाप्रबंधक संचालन मनीष श्रीवास्तव का स्वागत बुढार शारदा उप क्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर कंपनी वेलफेयर बोर्ड के महेंद्र पाल सिंह, भारतीय मजदूर संघ के द्वारिका मिश्रा और राजेंद्र सिंह इंटक के अमरजीत – सिंह हिंद मजदूर सभा के शिवनारायण मिश्रा, शशि भूषण शुक्ला, नीरज चतुर्वेदी सीटू के विनोद राय, अरुण गौतम, अखिलेश्वर मिश्रा आदि अनेक श्रमिक नेता मौजूद रहे। समारोह में वं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. झा, एरिया फाइनेंस मैनेजर रविंद्र गणवीर, । स्टाफ आफिसर सिविल प्रदीप पांडे, ने स्टाफ आफिसर मटेरियल आनंद पांडे । स्टाफ आफीसर माइनिंग विजय में सहाय, स्टाफ आफिसर प्रोजेक्ट एवं न प्लानिंग चौहान स्टाफ आफिसर एआर । बलराम हेंब्रम, गौरव सिंगल, अमित – सिंह आदि भी मौजूद रहे। इसी तहर सुभाष स्टेडियम पर विविध कार्यक्रम – रखा गया था और पूरे स्टेडियम को तीन रंगों से सजाया गया था। यहां बीके जेना द्वारा झंडारोहण किया गया।
समारोह में इनका हुआ सम्मानः आयोजन में महाप्रबंधक और कंपनी वेलफेयर बोर्ड के सदस्य महेंद्रपाल सिंह ने संदीप गुप्ता, राकेश कुमार, हेमलता मिश्रा, श्याम बाई चौधरी, लक्ष्मी बाई, श्याम क़ली राठौर, श्वेता शर्मा, शांति वर्मा, आकांक्षा शुक्ला, सोमा नंदी शकुंतला साहू, भूपेंद्र सिंह, आशीष सिंह, सारिका जैन, घनश्याम दास पांडे, राम मनोहर मिश्र, शमीम बी, रामा कोल, श्रुति जायसवाल का सम्मान किया। इसके बाद महाप्रबंधक बीके जेना के साथ कंपनी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेश शर्मा ने अमलाई ओसीएम के शैलेंद्र नामदेव, सुरेश शर्मा, महेंद्र सिंह, राम बाई, उदय कौशिक, विनीत कुमार दुबे, आदित्य प्रकाश, मनीष कुमार पांडे, कैलाश कोल, आशीष सिंह, तरुण कुमार रावत, वामन राव बरगट आदि का सम्मान किया। कंपनी सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ने महाप्रबंधक बीके जेना के साथ बंगवार भूमिगत खदान के शेख शाहबाज, रामरतन, मलका केवट, युगल किशोर, मुकेश कुमार राय, श्याम नरेश सिंह, चेतन दिवाकर पावडे, विकास सिंह, अशोक कुमार रजक का स्वागत किया।
सुरभि संस्थान ने किया सम्मानः सुरभि महिला समिति की अध्यक्ष एलोरा जेना और उनकी टीम ने शारदा हाईवाल के दीपक सिंह, पवन शर्मा, उत्तम कुमार नामदेव, जितेंद्र कुमार तिवारी व रवि बैगा को सम्मानित किया। इसी कड़ी में भारतीय मजदूर संघ के द्वारका मिश्रा राजेंद्र सिंह अखिलेश्वर मिश्रा द्वारा बटुरा के संतोष कुमार कचेर, रन्नु पनिका, शशिकांत, हरिशंकर, गौरव गुरिया, मनोज अब्राहम, सुरेश कुमार सोनी, भोलू पटेल को सम्मानित किया। इंटक के अमरजीत सिंह द्वारा बुढार केंद्रीय चिकित्सालय के अमरेश कुमार द्विवेदी, राजवीर सिंह, साधना संदीप गुप्ते, सुनीता वर्मा, सनी तांबे का सम्मन किया गया।







