SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » उज्जैन में पहली बार ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का भव्य आयोजन, CM मोहन यादव 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

उज्जैन में पहली बार ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का भव्य आयोजन, CM मोहन यादव 14 जनवरी को करेंगे शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     Mahakal Mahotsav 2026: उज्जैन में पहली बार श्रीमहाकाल महालोक में श्रीमहाकाल महोत्सव होगा। 14 जनवरी को पांच दिवसीय इस महोत्सव काशुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। इसमें महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श होगा। शुभारंभ के दिन पार्श्वगायक शंकर महादेवन अपने पुत्र सिद्धार्थ और शिवम् के साथ की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

भोपाल। उज्जैन में पहली बार श्रीमहाकाल महालोक में श्रीमहाकाल महोत्सव होगा। 14 जनवरी को पांच दिवसीय इस महोत्सव काशुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे। इसमें महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय प्रांगण में कला, संगीत और वैचारिक विमर्श होगा। शुभारंभ के दिन पार्श्वगायक शंकर महादेवन अपने पुत्र सिद्धार्थ और शिवम् के साथ की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

महोत्सव के दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियां होंगी। प्रतिदिन चार से छह बजे तक त्रिवेणी संग्रहालय में छिंदवाड़ा का भड़म, बैतूल का ठाट्या, धार का भगोरिया और सागर का बरेदी जैसे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन होगा। साथ ही प्रतिदिन शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कला यात्रा श्रीमहाकाल लोक पहुंचेगी, जिसमें शिव बरात, डमरू वादन और मलखंब का प्रदर्शन होगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ 15 जनवरी को शिव तत्व और महाकाल : पुरातिहास, साहित्य और संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। कब क्या होगा15 जनवरी को मुंबई का द ग्रेट इंडियन क्वायर शिवा थीम, 16 जनवरी को गायिका सोना महापात्रा, 17 जनवरी इंदौर के श्रेयश शुक्ला एवं मुंबई के विपिन अनेजा के बैंड और 18 जनवरी को इंडोनेशिया (कोकोरदा पुत्रा) और श्रीलंका (अरियारन्ने कालूराच्ची) के दलों द्वारा शिव केंद्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us