SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बुरहानपुर के हकीमी अस्पताल में चली गोली, एक युवक की मौत और डॉक्टर के घायल होने की सूचना

बुरहानपुर के हकीमी अस्पताल में चली गोली, एक युवक की मौत और डॉक्टर के घायल होने की सूचना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       मध्य प्रदेश में बुरहानपुर शहर के हकीमी अस्पताल में गोली चलने की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक की मौत और डॉक्टर के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और जैनाबाद क्षेत्र के ग्रामीण जमा हो गए हैंl जानकारी के अनुसार जैनाबाद निवासी नागेश चौहान गोली मारी गई है।

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में बुरहानपुर शहर के हकीमी अस्पताल में गोली चलने की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक की मौत और डॉक्टर के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और जैनाबाद क्षेत्र के ग्रामीण जमा हो गए हैंl

जानकारी के अनुसार जैनाबाद निवासी नागेश चौहान गोली मारी गई है। कुछ दिन पहले इसी अस्पताल में नागेश की पत्नी की ऑपरेशन के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने हकीमी अस्पताल का लाइसेंस और पंजीयन निरस्त कर दिया था।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार अस्पताल में डॉक्टर और युवक के बीच में विवाद हुआ था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल को घेर लिया है। लालबाग थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित हकीमी हॉस्पिटल में यह घटना हुई है। अस्पताल में भारी पुलिसबल तैयान किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us