श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- मध्य प्रदेश में बुरहानपुर शहर के हकीमी अस्पताल में गोली चलने की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक की मौत और डॉक्टर के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और जैनाबाद क्षेत्र के ग्रामीण जमा हो गए हैंl जानकारी के अनुसार जैनाबाद निवासी नागेश चौहान गोली मारी गई है।
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश में बुरहानपुर शहर के हकीमी अस्पताल में गोली चलने की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक की मौत और डॉक्टर के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और जैनाबाद क्षेत्र के ग्रामीण जमा हो गए हैंl
जानकारी के अनुसार जैनाबाद निवासी नागेश चौहान गोली मारी गई है। कुछ दिन पहले इसी अस्पताल में नागेश की पत्नी की ऑपरेशन के दौरान मौत हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने हकीमी अस्पताल का लाइसेंस और पंजीयन निरस्त कर दिया था।

जानकारी के अनुसार अस्पताल में डॉक्टर और युवक के बीच में विवाद हुआ था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल को घेर लिया है। लालबाग थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित हकीमी हॉस्पिटल में यह घटना हुई है। अस्पताल में भारी पुलिसबल तैयान किया गया है।







