श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल के बुढार थाना क्षेत्र में स्कूटी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 15 टिकुरी टोला निवासी शुभम नामदेव ने बुढार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया था कि उनकी स्कूटी (क्रमांक एमपी 18 एसए 2312) को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वार्ड क्रमांक 15 निवासी 19 वर्षीय संदेही दीपक सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपक सिंह ने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी जब्त कर ली।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।







