SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, चालक समेत दो की मौत:घुनघुटी में हादसा, पांच घायल; युवती शहडोल डीएफओ परिवार की सदस्य

खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, चालक समेत दो की मौत:घुनघुटी में हादसा, पांच घायल; युवती शहडोल डीएफओ परिवार की सदस्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी में गुरुवार रात सड़क हादसा हुआ। मदारी ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान बोलेरो चालक इजहार खान (32) निवासी मेढकी और एक युवती के रूप में हुई है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृत युवती शहडोल डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के परिवार की सदस्य थी।

घायलों में श्रेया मर्सकोले (20), भानुशी मरावी (20), जूही बनर्जी (22), साक्षी मर्सकोले (22) और मीनाक्षी मर्सकोले (26) शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सभी नरसरहा डिपो से बांधवगढ़ की ओर जा रही थी

पुलिस के अनुसार, बोलेरो नरसरहा डिपो से बांधवगढ़ की ओर जा रही थी। वाहन में सवार सभी लोग शहडोल डीएफओ श्रद्धा पेंद्रो के पारिवारिक सदस्य बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वे नरसरहा डिपो स्थित शासकीय आवास पर भोजन करने के बाद एक निजी यात्रा पर निकले थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us