SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बिना दस्तावेज लोहे का कबाड़ ले जा रहा ट्रक जब्त:शहडोल में ट्रक से 4 टन लोहा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

बिना दस्तावेज लोहे का कबाड़ ले जा रहा ट्रक जब्त:शहडोल में ट्रक से 4 टन लोहा बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-     ब्यौहारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का लोहे का कबाड़ परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रक सहित करीब 4,425 किलोग्राम कबाड़ जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात मुखबिर ने सूचना दी थी कि मोहम्मद शरीफ (पिता मोहम्मद इस्माइल, निवासी वार्ड क्रमांक-02 मुंदरिया, ब्यौहारी) ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीए 4153 में चोरी का लोहे का कबाड़ बिना

किसी वैध दस्तावेज के ब्यौहारी से बाहर ले जाने की तैयारी में है। सूचना की पुष्टि के बाद, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ छारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहडोल-रीवा मार्ग पर ट्रक को रोका।

जांच में ट्रक में लदा कबाड़ बिना वैध दस्तावेज पाया

जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का कबाड़ लदा पाया गया। ट्रक चालक ने अपना नाम राजेश माली (निवासी जिला उज्जैन) बताया, जबकि कबाड़ का मालिक मोहम्मद शरीफ निकला। पूछताछ में दोनों आरोपी ट्रक में लदे लोहे के कबाड़ से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज, जैसे टीपी, बिल्टी, खरीदी रसीद या ट्रक के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक को धर्मकांटे पर तौल कराया, जिसमें कुल वजन 14,215 किलोग्राम पाया गया। इसमें लगभग 4,425 किलोग्राम लोहे का कबाड़ शामिल था। जब्त किए गए कबाड़ में लोहे की मोटी पाइप, सेंट्रिंग प्लेट, मोटरसाइकिल चेसिस, ट्रॉली जैक, हैंडपंप की सरिया, फोर व्हीलर वाहन के पार्ट्स, सरिया और अन्य छोटे-बड़े लोहे के टुकड़े शामिल हैं।

ट्रक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए और लोहे के कबाड़ की कीमत लगभग 4 लाख रुपए आंकते हुए दोनों को जब्त कर लिया। जब्ती की पूरी कार्रवाई ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर सुरक्षित की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us