SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में मवेशियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा:गोहपारू में एक हफ्ते में दूसरी घटना, तीन मवेशी सुरक्षित मिले

शहडोल में मवेशियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा:गोहपारू में एक हफ्ते में दूसरी घटना, तीन मवेशी सुरक्षित मिले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       शहडोल के गोहपारू के सरहेट गांव में एक मवेशियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दरअसल, एक बिना नंबर का पिकअप वाहन कोतमा से रीवा जा रहा है। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की है।

वाहन में मिले तीन मवेशी

स्थानीय ग्रामीणों ने पलटे हुए वाहन को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोहपारू पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली। पुलिस को वाहन में तीन मवेशी मिले, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और चालक और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह वाहन मवेशियों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। दरअसल, ठीक एक हफ्ते पहले भी गोहपारू थाना क्षेत्र में इसी तरह मवेशियों से भरा एक पिकअप वाहन पलट गया था। उस घटना में भी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मवेशियों को कब्जे में लिया और वाहन जब्त किया था।

क्षेत्र में मवेशी तस्करी का एक अवैध नेटवर्क सक्रिय

इन लगातार घटनाओं से संकेत मिलता है कि गोहपारू क्षेत्र में मवेशी तस्करी का एक सक्रिय अवैध नेटवर्क काम कर रहा है। इस रास्ते से आए दिन तस्करी के वाहन गुजरते हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस अब तक चालकों और वाहन मालिकों की पहचान करने में सफल नहीं हो पाई है, जिससे जांच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ये वाहन दुर्घटनाग्रस्त न होते, तो शायद पुलिस को इन अवैध गतिविधियों की जानकारी भी नहीं मिलती। इन दो लगातार घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में बढ़ रही तस्करी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us