SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा:शहडोल में मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य से पकड़ा आरोपी; कोर्ट में पेश

पुलिस ने महिला की हत्या का किया खुलासा:शहडोल में मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य से पकड़ा आरोपी; कोर्ट में पेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-        शहडोल के ग्राम सिंचौरा में 15 नवंबर को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। इस वारदात में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने मुखबिर नेटवर्क और तकनीकी विश्लेषण की मदद से मामले को सुलझाया।

घटना के संबंध में ग्राम सिंचौरा निवासी राजकुमार सिंह गोंड ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां राजवती बाई सुबह घर के पास मृत पाई गई थी। उनकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से गोपनीय सूचना मिली। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड जैसे तकनीकी साक्ष्यों ने भी जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने ग्राम सिंचौरा निवासी पप्पू उर्फ श्रीराम सिंह गोंड (39 वर्ष) पर संदेह होने पर उसे हिरासत में लिया।

आरोपी ने पूछने पर अपना अपराध कबूल किया

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाकर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। अदालत अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
इस मामले को सुलझाने में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, दिनेश द्विवेदी, हेमंत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सतीश सिंह और शिव कुमार मरकाम इस टीम का हिस्सा थे। टीम ने तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग कर इस गंभीर अपराध का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों में हर सूचना को गंभीरता से लिया जाता है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us