SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » पन्नी में लिपटे मिले दो नवजातों के अधजले शव, भोपाल के अस्पताल में 200 गार्ड फिर भी किसी को भनक नहीं लगी

पन्नी में लिपटे मिले दो नवजातों के अधजले शव, भोपाल के अस्पताल में 200 गार्ड फिर भी किसी को भनक नहीं लगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      भोपाल में पुलिस को अस्पताल के सामने दो नवजात बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। दोनों शिशुओं के शवों को बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही हमीदिया अस्पताल में हाल में हुए बच्चों के जन्म से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।

भोपाल। हमीदिया अस्पताल परिसर में मर्चुरी के सामने दो नवजात शिशुओं के अधजले शव मिलने से हंगामा मच गया। दोनों शव एक पन्नी में लिपटे हुए थे। मर्चुरी के कर्मचारियों की सूचना पर कोहेफिजा पुलिस ने दोनों शवों को जब्त कर लिए हैं। गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद ही मृत्यु का सही कारण और अनुमानित समय सामने आ सकेगा।

कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दो नवजात बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। दोनों शिशुओं के शवों को बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

साथ ही हमीदिया अस्पताल में हाल में हुए बच्चों के जन्म से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील टंडन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। दूसरी ओर जीएमसी की डीन डॉ. कविता एन. सिंह ने कहा कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है।

200 सुरक्षाकर्मी तैनात, फिर भी किसी को पता नहीं

हमीदिया अस्पताल में 200 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। फिर भी दो नवजात बच्चों के शव मिलना गंभीर लापरवाही का संकेत है। इतने बड़े सरकारी अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद रहती है, लेकिन ऐसी घटना व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती है। अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज आते हैं और ऐसे माहौल में सुरक्षा चूक किसी भी बड़ी समस्या को जन्म दे सकती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us