श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के भूसा तिराहे के पास स्थित दो दुकानों में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस घटना में दोनों दुकानें जलकर राख हो गईं और उनमें रखा हजारों रुपए का सामान नष्ट हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
दुकानदारों को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब मिली, जब वे अपनी दुकानें खोलने पहुंचे। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
सब्जी विक्रेता कमलेश यादव ने बताया कि वह ठेला नुमा दुकान चलाता है। बुधवार रात करीब 11 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे जब वह दुकान पहुंचा, तो उसमें आग लगी हुई थी।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
कमलेश यादव ने देखा कि उसकी दुकान के बगल में स्थित बेचू रजक की प्रेस (धोबी) की दुकान भी जल रही थी। उसने तुरंत आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ग्राहकों के 80 से अधिक जोड़े कपड़े जले
बेचू रजक ने बताया कि उनकी प्रेस की दुकान में ग्राहकों के 80 से अधिक जोड़े कपड़े प्रेस के लिए रखे थे, जो पूरी तरह जल गए। इसी तरह कमलेश यादव की सब्जी की दुकान में भी हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि घटना में हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। फायर टीम के मुनेश शर्मा भी मौके पर मौजूद







