श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल के जैतपुर क्षेत्र में कर्रावन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हरप्रसाद यादव गंभीर रूप से घायल हुए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार पीछे की बाइक से घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के कर्रावन में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार हरप्रसाद यादव की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हरप्रसाद यादव अपनी बाइक से अनूपपुर की ओर जा रहे थे। उनके पीछे ही दूसरी बाइक में उनका परिवार भी चल रहा था। कर्रावन बस्ती के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने हरप्रसाद की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर बुरी तरह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय हरप्रसाद अकेले बाइक चला रहे थे और पीछे की बाइक में उनका परिवार था, जिसने घटना को नजदीक से देखा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन चालक की पहचान होते ही उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन जब्त किया जाएगा।







