श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- विधानसभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह और विक्रांत भूरिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि तीन कोल खदानें अडानी समूह को देने के नाम पर बड़े पैमाने पर वन कटाई की जा रही है और वन अधिनियम का पालन नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि जंगल खत्म होने से आदिवासी प्रभावित होंगे। विरोध स्वरूप कांग्रेस ने सदन से वाकआउट कर दिया।
लाइव अपडेट
जंगल काटने के विरोध में कांग्रेस ने किया वाक आउट
तीखी बहस के बाद सिंगरौली में मामले में कांग्रेस ने सदन से वाक आउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने लगातार जंगल काटने और गलत जानकारी देने का आरोप भी लगाया।
कांग्रेस विधायक बोले- आपका फर्ज है कि जंगल बचाएं
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि तीन कोल खदान अदाणी समूह को दे दी गईं। आपका फर्ज है कि जंगल बचाएं। लगातार वन कटे जा रहे हैं। वन अधिनियम का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने दिलीप अहिरवार को कहा कि आप वन मंत्री है कोयल मंत्री नहीं। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने भी कहा कि बड़ी संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं।
हमने सारे काम नियम से किए
आदिवासियों को ऑक्सीजन कहां से मिलेगी
पलटवार करते हुए भूरिया ने कहा ‘पेड़ सिंगरौली में काटोगे और सागर में लगाओगे।’ पूरा जंगल अडानी को दे दिया। आदिवासियों को ऑक्सीजन कहां से मिलेगी। सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय कर रही है।
सदन में उठा घटिया पाइप लाइन का मुद्दा
विधायक अभिजीत शाह ने सिराली नगर परिषद में अमृत 2.0 नल कनेक्शन घटिया पाइप लाइन बिछाकर भ्रष्टाचार की जांच की बात कही। इसका जवाब देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह 7 करोड़ रुपये के ऊपर का काम है। इसमें अभी तक केवल 10 फीसदी ही काम हुआ है। काम की गुणवत्ता के लिए हमारे पास थर्ड पार्टी एजेंसी है। अभी तक केवल एक करोड़ रुपये का काम ही हुआ है। काम को समय सीमा में किया जाएगा उच्च अधिकारी को भेज कर जांच करवाई जा जाएगी।
टिमरनी भ्रष्टाचार में अब तक नहीं हुई FIR
इस पर विधायक अभिजीत शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि टिमरनी में भी इसी प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ था। उसमें अभी तक जांच बस्ते में पड़ी हुई है। टिमरनी जांच में पाया गया था कि अधिकारी दोषी हैं, पर अभी तक FIR नहीं हुई।
मंत्री बोले- ऑडिटोरियम की जगह गीता भवन की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं
विधायक सोहन वाल्मीकि ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के नगर चांदमता में नगरवासी किस विधा के लिए ऑडिटोरियम भवन निर्माण और और मोक्ष धाम के सुंदरीकरण कार्य के काम की स्वीकृति को लेकर के सवाल पूछा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि ऑडिटोरियम की जगह गीता भवन की स्थापना के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्री ने कहा कि ऑडिटोरियम का संचालन बहुत मुश्किल होता है और रखरखाव में ज्यादा खर्च होता है। गीता भवन पर रखरखाव कम आता है। विधायक ने कहा कि हम तो ऑडिटोरियम बनाया या गीता भवन बनाएं, जो भी है वहां के लोगों की सुविधा के लिए उसका निर्माण कर दें। मंत्री ने मोक्षधाम के सुंदरीकरण के लिए राशि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।
सीएमओ को हटाने पर मंत्री ने दिया जवाब
विधायक कालू सिंह ठाकुर ने धार जिले की धामनोद के डीजल भुगतान की शिकायत को लेकर सीएमओ को हटाने को लेकर के सवाल उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि धामनोद के विकास के लिए हम लगातार काम करेंगे। इसके लिए यदि कहीं सीएमओ बाधा बनने की बात आएगी तो उनको हटाने की भी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- विकास के लिए जो होगा करेंगे
भाजपा विधायक मुरली भंवरा ने ग्राम पंचायत उदय नगर को नगर परिषद में उन्नयन करने को लेकर सवाल उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब दिया कि माननीय सदस्य के सवाल में ही जवाब है। परिषद के लिए 20 हजार मतदाता की जरूरत है, जबकि उदय नगर में तीन हजार मतदाता हैं। यह पूरा ट्राइबल इलाका है। यदि शहरी 50 प्रतिशत जनसंख्या होने पर विचार किया जा सकता है। यदि सभी गांव को मिलाया भी जाए तो 10 प्रतिशत भी नहीं है। फिर भी क्षेत्र के विकास के लिए जो होगा वह करेंगे।
सरकार के विकास कार्य बताने की कोशिश

विधानसभा की अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने सरकार के काम गिनाने की कोशिश की। बीजेपी विधायक सरकार के विकास कार्य बताने परिसर में एकजुट नजर आए।
इन विषयों पर ध्यानाकर्षण
प्रमुख विषयों पर ध्यानाकर्षण लगाए गए हैं, उनमें भोपाल के राजीव गांधी विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं का मामला, सिंगरौली जिले में वनों की अवैध कटाई का मुद्दा, रतलाम के निजी स्कूल में छात्र द्वारा आत्महत्या प्रयास प्रकरण, 108 आपातकालीन सेवा के समय पर उपलब्ध न होने पर ध्यानाकर्षण, एमवाय अस्पताल में चूहों द्वारा नवजात को कुतरने से मौत के बाद की स्थितियां, मैहर के अमरपाटन क्षेत्र में बाणसागर परियोजना के पुनर्वास ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग, मौसम आधारित उद्यानिकी फसलों के बीमा भुगतान में कमी को लेकर ध्यानाकर्षण, जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति पर सवाल, टीकमगढ़ जिले में शासकीय राशि से बने भवनों के हैंडओवर में देरी का मामला, राज्य में विभाजित भूखंडों की अनुज्ञा रोकने का मुद्दा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सेवा नीति में संशोधन की मांग, किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु वित्तीय व्यवस्था समेत अन्य विषय है।
अनुपूरक बजट पारित होने की संभावना
मंगलवार को प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर चर्चा गुरुवार से शुरू हो चुकी है और आज इसके पारित होने की संभावना है। पक्ष और विपक्ष के दोनों तरफ से अनुपूरक बजट पर चर्चा की जा रही है। यह चर्चा शुक्रवार को भी जारी रहेगी।







