SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » Anuppur News: पयारी खरीदी केन्द्र की मनमानी से भड़के किसान, हाईवे पर आधे घंटे तक रहा चक्काजाम

Anuppur News: पयारी खरीदी केन्द्र की मनमानी से भड़के किसान, हाईवे पर आधे घंटे तक रहा चक्काजाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-       एक दिसंबर से जिले के 34 खरीदी केंद्र में धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जहां खरीदी में उपार्जन समिति तथा वेयरहाउस प्रबंधक की मनमानी के विरोध में पयारी धान खरीदी केंद्र में धान विक्रय के लिए आए हुए किसानों ने दैखल के पास नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने के लगभग 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर रास्ता खुलवाया। तब तक सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी।

पयारी धान खरीदी केन्द्र में अनियमितता, मनमानी कार्यप्रणाली और किसानों ने रुपयों की मांग के आरोप लगाते हुए गुरुवार को नेशनल हाईवे  को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। किसान रामबहोरी चौधरी सहित कई किसान ने आरोप लगाते हुए बताया कि खरीदी समिति की ओर से सर्वेयर और स्टाफ ने धान की नियमित जांच-तौल कर वेयरहाउस भेजने का निर्देश दिया था, लेकिन मां शारदा वेयरहाउस के प्रबंधक ने बिना कारण दोबारा जांच-तौल कराने की जिद की। किसानों ने आरोप लगाया कि यह बाध्यता धान रखने के एवज में रुपए मांगने के लिए बनाई जा रही थी। विवाद बढ़ने पर समिति प्रबंधक ने खरीदी रोकने की बात कह दी, जिससे किसान और नाराज हो गए।

खरीदी के दौरान बिगड़ती व्यवस्था से नाराज देख किसानों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर जाम हटवाया।

खाद विभाग में शुरू की जांच, आश्वासन के बाद माने किसान
मामले की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। किसानों ने अधिकारियों को बताया कि जब एक बार धान की जांच की जा चुकी है तो फिर दोबारा इसे भंडारण स्थल पर जांच करने का क्या औचित्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि गोदाम प्रभारी मनमानी करते हुए किसानों को जबरन परेशान कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि धान खरीदी में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us