श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शहडोल में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर स्थित एक चाय-पान की दुकान से अवैध रूप से शराब बेचे जाने का एक वीडियो सामने आया है। यह दुकान मेडिकल कॉलेज के पास कोटमा चौराहे पर स्थित है। वीडियो में दिनदहाड़े एक वाहन से अंग्रेजी शराब के कई कार्टून दुकान पर उतारे जाते दिख रहे हैं। इसके बाद इन कार्टूनों को दुकान के अंदर रखे एक बड़े फ्रीजर में रखा गया।
वीडियो बनाने वाले युवक ने बताया कि वे मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहे थे, तभी इस दुकान पर रुके। उन्होंने देखा कि एक चार पहिया वाहन से शराब उतारी जा रही है, जिससे वे हैरान रह गए और चुपके से वीडियो बना लिया।
वीडियो में जब वह दुकानदार से शराब की बड़े पैमाने पर बिक्री के बारे में पूछते हैं, तो दुकानदार कहता है कि पास में मेडिकल कॉलेज होने के कारण छात्र बीयर की काफी मांग करते हैं, जिसके लिए उसने दुकान में फ्रीजर रखा है और शराब बेचता है।
इस संबंध में जब आबकारी विभाग के उप निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें वीडियो की जानकारी है और उन्होंने उसे देखा भी है, लेकिन शुक्रवार को कुछ अन्य कामों में व्यस्त होने के कारण वे मौके पर नहीं जा पाए। आज जाकर स्थिति देखेंगे।
अवैध शराब बिक्री तस्वीरें…








