SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » डिंडौरी में ट्रक ड्राइवर से वसूली, वीडियो बनते ही गाड़ी लेकर भागे; एसपी ने SI और ASI को किया लाइन अटैच

डिंडौरी में ट्रक ड्राइवर से वसूली, वीडियो बनते ही गाड़ी लेकर भागे; एसपी ने SI और ASI को किया लाइन अटैच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   डिंडौरी। जिले के बजाग थाना क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर से वसूली करने और वीडियो बनाने पर थाने की सरकारी गाड़ी लेकर भागने के मामले में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने मामले में दोषी पाए गए उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह और सहायक उपनिरीक्षक अशोक उसराठे को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

मामला बीते दिनों का है, जब ट्रक ड्राइवर अमित गुप्ता ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि बजाग थाना पुलिस द्वारा उससे अवैध वसूली की जा रही है।

ड्राइवर का आरोप था कि जब उसने इसका विरोध कर मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो सहायक उपनिरीक्षक अशोक उसराठे, उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह को मौके पर ही छोड़कर थाने की सरकारी गाड़ी लेकर भाग निकले।

सीएम हेल्पलाइन पर कराई थी शिकायत दर्ज

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। बाद में उपनिरीक्षक को उसी ट्रक में बैठकर वापस लौटना पड़ा था। इस मामले को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था।

ट्रक ड्राइवर ने 11 जून को भी इसी तरह वसूली का आरोप लगाया था और सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच अभी लेवल-3 में लंबित है।

थाना प्रभारी की भूमिका पर सवाल

इधर इस पूरे मामले में बजाग थाना प्रभारी नरेंद्र पाल की भूमिका पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि थाना प्रभारी के संरक्षण में ही इस तरह की वसूली का खेल चल रहा था। गौरतलब है कि थाना प्रभारी पर पहले भी कई बार आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है।

करंजिया थाने में पदस्थ रहने के दौरान उन पर सरकारी डीजल के दुरुपयोग का मामला भी सामने आया था, जो अभी भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बताया कि मामले की जांच एसडीओपी विवेक गौतम से कराई गई थी।

जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आने पर कार्रवाई की गई है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस विभाग में इस तरह की वसूली और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में भी इस प्रकार के मामले सामने आते हैं तो जिम्मेदारों के विरुद्ध और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us