SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » किशोरी को लेकर तेलंगाना भागा आरोपी, पुलिस पहुंची तो हुआ फरार; साइबर सेल की मदद से फिर हैदराबाद में धराया

किशोरी को लेकर तेलंगाना भागा आरोपी, पुलिस पहुंची तो हुआ फरार; साइबर सेल की मदद से फिर हैदराबाद में धराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र से अप्रैल माह में अपने घर से बिना सूचना लापता हुई किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने सोमवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को अनूपपुर लेकर पहुंची, जहां पूछताछ और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई थी किशोरी
थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि सात अप्रैल की रात किशोरी अपने घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी और अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से किशोरी के तेलंगाना में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम को कार्रवाई के लिए तेलंगाना भेजा गया।

पुलिस ने किशोरी को किया दस्तयाब, आरोपी मौके से फरार
पुलिस टीम ने तेलंगाना पहुंचकर किशोरी को दस्तयाब कर लिया, लेकिन कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस किशोरी को लेकर अनूपपुर वापस पहुंची। इसके बाद न्यायालय में दर्ज कराए गए कथनों के आधार पर मामले की आगे जांच की गई। पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। तेलंगाना से आरोपी के बिना हाथ लगे वापस लौटने के बाद पुलिस ने दोबारा उसकी तलाश शुरू की।

साइबर सेल की मदद से हैदराबाद पहुंची पुलिस
साइबर सेल से प्राप्त सटीक तकनीकी जानकारी के आधार पर बिजुरी पुलिस की टीम ने दोबारा तेलंगाना में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय ध्रुव प्रताप सिंह को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद अनूपपुर लाया गया। आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विकास सिंह, उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा, राजेंद्र अहिरवार और आरक्षक विश्वजीत मिश्रा शामिल रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us