श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में खेत से लौट रहे किसान रामसुशील यादव का शव झापर नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आशंका है कि नदी पार करते समय गिरने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच जारी है।
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में मौत हो गई। नदी में किसान का शव औंधे मुंह पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के छीरहा गांव स्थित झापर नदी की है। मृतक की पहचान रामसुशील यादव (45) पुत्र राम रहित यादव निवासी छीरहा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसान का खेत नदी के एक ओर है, जबकि घर दूसरी ओर स्थित है। बुधवार शाम वह खेत में धान की रोपाई का काम कराने के बाद घर लौट रहा था।







