SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Anuppur News: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, जादू-टोने के शक में बड़ी मां को मौत के घाट उतारा, दो आरोपी गिरफ्तार

Anuppur News: अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, जादू-टोने के शक में बड़ी मां को मौत के घाट उतारा, दो आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   जैतहरी थाना पुलिस ने जादू-टोना के शक में की गई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठी भी जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को ग्राम केरहा भेलमा निवासी कोमल सिंह ने सूचना दी कि उसकी रिश्ते की सास रामबाई गोंड की हत्या कर दी गई है। रामबाई अकेले रहती थीं और उनका परिवार से पुराना विवाद भी चल रहा था।

फरियादी ने बताया कि 2 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे उसने अपने घर के सामने मैदान में रामबाई के भतीजे सुरेश गोंड़ और फूल सिंह गोंड़ को उनके साथ मारपीट करते देखा था। दोनों मारपीट के बाद उन्हें उठाकर घर की ओर ले गए। इसके अगले दिन सुबह रामबाई का शव घर के सामने परछी के नीचे खून से लथपथ पड़ा मिला। सूचना के बाद जैतहरी पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुरेश सिंह गोंड़ (25 वर्ष) एवं फूल सिंह गोंड़ (34 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।

जादू-टोने के शक में की हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें संदेह था कि उनकी बड़ी मां रामबाई गोंड़ जादू-टोना करती थीं। उनका कहना था कि रामबाई ने कुछ समय पहले कहा था कि परिवार के तीन लोगों में से एक की एक माह के भीतर मृत्यु हो जाएगी। आरोपियों के अनुसार पहले उनके पिता बुद्धू सिंह और बाद में रामकृपाल सिंह की मृत्यु हो गई, जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि रामबाई जादू-टोना कर रही हैं। इसी शक में दोनों ने मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई।

खेत जाने के दौरान घेरकर की थी मारपीट
2 अगस्त की सुबह जब रामबाई धान की रोपाई के लिए जा रही थीं, तब दोनों ने उन्हें रास्ते में रोककर घर चलने को कहा। मना करने पर उन्होंने डंडों तथा लात-घूंसों से छाती, पेट, पसलियों और जबड़े पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों से रामबाई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों शव को उठाकर उनके घर के सामने परछी के नीचे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us