SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में फर्जी चेक काटकर किया भुगतान, पात्र महिलाओं में गुस्सा; बैंक प्रबंधक की दो टूक

शहडोल में फर्जी चेक काटकर किया भुगतान, पात्र महिलाओं में गुस्सा; बैंक प्रबंधक की दो टूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल।मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जिले के रसमोहनी स्थित अमर ज्योति संकुल स्तरीय संगठन में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है।

निर्णय के विपरीत फर्जी तरीके से चेक काटने का आरोप

संकुल की अध्यक्ष पूजा साहू और सचिव दुर्गा मिश्रा पर बैठक के निर्णय के विपरीत फर्जी तरीके से चेक काटने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल बैंक खाता होल्ड कर जांच कराने की मांग की है।

बैठक के बाद मनमाने तरीके से चेक जारी कर दिए

15 जुलाई 2026 को हुई संकुल की बैठक में केवल बैंक सखी मानदेय, व्हीपीआरपी मानदेय, कंप्यूटर आपरेटर मानदेय और स्वीपर मानदेय पर ही चर्चा कर सहमति बनी थी, लेकिन आरोप है कि बैठक के बाद अध्यक्ष और सचिव ने मनमाने तरीके से चेक जारी कर दिए।

चेक भी उसी दिन कर दिए गए जारी

रेखा तिवारी के नाम से 35 हजार रुपये का चेक काट दिया गया। इसके अलावा कपूर सिंह के नाम 6 हजार 860 रुपये और सचिव दुर्गा मिश्रा के नाम 3 हजार 500 रुपये का चेक भी उसी दिन जारी किया गया।

चेक पर अध्यक्ष पूजा साहू व सचिव दुर्गा मिश्रा के हस्ताक्षर हैं

सभी चेक मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक रसमोहनी शाखा के खाता क्रमांक 202301030090873 से काटे गए हैं और इन पर अध्यक्ष पूजा साहू व सचिव दुर्गा मिश्रा के हस्ताक्षर हैं।

न काम समय पर हो पा रहा, न हितग्राहियों को भुगतान

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब से पूजा साहू अध्यक्ष और दुर्गा मिश्रा सचिव बनी हैं तब से हर बैठक में विवाद की स्थिति बन रही है। संकुल का कोई काम समय पर नहीं हो पा रहा है और न ही हितग्राहियों को भुगतान मिल रहा है।

बैंक खाते को तुरंत होल्ड किया जाए

आरोप है कि किसी और के कार्य का भुगतान किसी और के नाम से किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अमर ज्योति संकुल रसमोहनी के बैंक खाते को तुरंत होल्ड किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अध्यक्ष और सचिव को पद से हटाया जाए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us