SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शिवपुरी में नाबालिग के साथ मिला शादीशुदा युवक: होटल से पकड़कर चप्पलों से पीटा, भीड़ ने थाने पहुंचाया; पत्नी ने लगाया मतांतरण का आरोप

शिवपुरी में नाबालिग के साथ मिला शादीशुदा युवक: होटल से पकड़कर चप्पलों से पीटा, भीड़ ने थाने पहुंचाया; पत्नी ने लगाया मतांतरण का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत माधव चौक चौराहे पर स्थित शिवपुरी होटल में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ ठहरे शादीशुदा मुस्लिम युवक को रविवार को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। चप्पलों से पीटते हुए कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी अकरम शाह पिछले कई दिनों से लड़की के साथ रुका था। इससे पहले भी लड़की को भगा कर ले गया था, जिस पर मां ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उस समय आरोपी के विरूद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई थी।

पत्नी बोली.. दो साल से रखे हुए है लड़की को

अकरम शाह की पत्नी निशा बानो का कहना है, वह पिछले दो साल से लड़की को रखे हुए है। उसने भी सतनवाड़ा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन बहला-फुसलाकर राजीनामा करवा लिया। लड़की के चक्कर में अकरम पिछले दो साल से उसके साथ मारपीट कर रहा है। एक महीने के लिए राजस्थान भी ले गया था।

निशा का आरोप है कि अकरम कहता है कि वह हिंदू लड़कियों का मतांतरण कराएगा। 6-7 अन्य हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाए हुए है। सास रुखसाना बानो बेटे को सपोर्ट करती है। अकरम की भी तीन बेटियां हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनोद पुरी का कहना है कि पुलिस को लाज संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करना चाहिए।

आदतन अपराधी है अकरम

अकरम शाह पुत्र अनवर शाह, उम्र 25 साल, निवासी नरवर तिराहा सतनवाड़ा पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी ने उसके खिलाफ मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिलाबदर की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us